बिहार : क़ौमी एकता के पैरोकार के निधन पर गम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

बिहार : क़ौमी एकता के पैरोकार के निधन पर गम

maoulana-wali-rahman-no-more
पटना, 3 अप्रैल। क़ौमी एकता के पैरोकार,बिहार, उड़ीसा व झारखंड के इमारत-ए-शरिया, अमीर-ए-शरियत मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी साहब जी के निधन की खबर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री  भक्त चरण दास ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा  एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह राठोड़ ने दुख व्यक्त किया है।  उनके निधन हो जाने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इमारत ए शरिया के अमीरे शरियत के निधन पर  विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह,कोकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज तथा डॉ अशोक राम एवं श्री प्रेम चंद्र मिश्रा MLC ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।  बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़,प्रवक्ता जया मिश्र,आनंद माधब, डॉ राजीव रंजन प्रसाद,प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ,ब्रजेश पांडेय,कुमार आशीष, असफर अहमद, डॉ हसनैन कैसर,स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, समेत कई अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: