मुंबई : ‘रामायणम्’ में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा की झलक आई सामने - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

मुंबई : ‘रामायणम्’ में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता और मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा की झलक आई सामने

रामायणम् के मेकर्स नमित मल्होत्रा ने फिल्म से रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स से पर्दा उठा दिया है। यह पोस्टर महाकाव्य के दो अहम किरदारों को सामने लाते हुए उन घटनाओं की तरफ इशारा करता है कि कैसे ये भगवान राम का भाग्य हमेशा के लिए बदल देंगी।

Film-ramaynam
मुंबई (संवाददाता) । रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म के दो बेहद अहम किरदारों के दो नए कैरेक्टर पोस्टर्स को रिलीज़ कर दिया है। बता दें कि यह रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, और मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा के कैरेक्टर पोस्टर्स हैं, जिसमें दर्शक इस महाकाव्य के दो बहुत ही खास किरदारों से रूबरू हो पा रहे हैं। पोस्टर्स ने कहानी के टर्निंग प्वाइंट की ओर इशारा किया है। रानी कैकेयी की दो इच्छाएं जो राजा दशरथ और उनके बेटे भगवान राम के लिए सब कुछ बदल देती हैं, वहीं रानी के इस कदम के पीछे मौजूद मंथरा की बातें होती हैं, जो ऐसी घटनाओं का सिलसिला शुरू करती है, जिससे पूरे राज्य का भविष्य बदल जाता है। यह दोनों नए पोस्टर्स अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में जारी किए गए पोस्टर के बाद सामने आए हैं। अरुण गोविल जिन्होंने कई पीढ़ियों के दिलों में भगवान राम के रूप में टीवी पर अपनी पहचान बनाई, वह अब अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में रामायणम् की दुनिया के जरिए लौट रहे हैं। पोस्टर में शाही अंदाज में लारा दत्ता के कैकेयी अवतार को पेश किया गया है, जिसमें शानदार पारंपरिक पोशाक और गहनों में वह अयोध्या की रानी के तौर पर नजर आ रही हैं। वहीं, शीबा चड्ढा का मंथरा के किरदार में लुक बेहद अलग है, जिसमें वे अपने हाथों में अपनी कुछ चीजें पकड़ी हुईं नजर आ रही हैं। 


मेकर्स ने पोस्टर्स शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर केशन लिखा है — 

एक रानी। एक माँ। पिता के प्यार को धोखा देने वाली दो इच्छाएँ, जो राम के भाग्य को हमेशा के लिए बदल देंगी।

एक भरोसेमंद साथी। एक शातिर दिमाग, जिसकी फुसफुसाहट एक मां के प्यार को पूरे राज्य के सबसे काले दौर में बदल देगी।

रानी कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता। 

मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा।


फिल्म से रिलीज़ किए गए यह दोनों पोस्टर इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि इन दोनों किरदारों की राम के सफर में होने वाले बदलाव में कितनी बड़ी भूमिका है। दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का  पार्ट 1, दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: