मधुबनी : बचनू मंडल फिर बने जिला लोजपा अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

मधुबनी : बचनू मंडल फिर बने जिला लोजपा अध्यक्ष

bachnu-mandal-ljp-president-madhubani
मधुबनी,  जिला के निवर्तमान लोजपा जिलाध्यक्ष बचनू मंडल को पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने से लोजपा कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष व्याप्त है। आज स्थानीय टाउन क्लब मैदान स्थित लोजपा जिला प्रधान कार्यालय में मौजूद लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर लोजपा जिला प्रवक्ता अजीत नाथ मिश्रा ने बताया कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री मंडल के नेतृत्व में मधुबनी जिला में लोजपा का संगठन उत्तरोत्तर सुदृढ़ हो रहा है।बीच में अपरिहार्य कारणवश पूरे प्रदेश में लोजपा का सभी संगठन भंग कर दिया गया था इसके बावजूद मधुबनी जिला में निवर्तमान लोजपा जिला अध्यक्ष श्री मंडल के नेतृत्व में लोजपा जिला संगठन लगातार कार्यरत एवं संघर्षरत रहा ,जिससे लोजपा कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांतों के प्रति अनुकूलित रूप से गतिशील रहे। पुनः इनके दोबारा मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का नवीन संचार हुआ है।  वरिष्ठ लोजपा नेता प्रवीण झा ने इस हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद  चिराग पासवान जी , प्रदेश अध्यक्ष माननीय सांसद प्रिंस राज जी, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा लोजपा परिवार के आदरणीय अभिभावक श्री पशुपति कुमार पारस जी, लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य माननीय पूर्व विधान पार्षद प्रो.बिनोद कुमार सिंह जी सहित लोजपा के सभी शीर्ष नेतृत्व को इसके लिए सादर आभार सहित हार्दिक बधाई दिया है। जिला प्रधान महासचिव श्री आदित्य नंदन झा उर्फ राजा ने श्री मंडल के जिला अध्यक्ष के पद पर दोबारा मनोनयन पर हर्ष प्रकट करते हुए इसे पार्टी संगठन के प्रति सकारात्मक बताते हुए बाकी के सभी शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा नव मनोनीत जिला अध्यक्ष को बधाई दी है । लोजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर पासवान ,संतोष पासवान ,दलित सेना जिला अध्यक्ष गुरुदेव पासवान ,लोजपा के पूर्व प्रत्याशी विकास कुमार मिश्रा अरविंद कुमार पूर्व प्रमोद कुमार प्रियदर्शी अमरनाथ प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, प्रदीप कुमार पासवान ,कन्हैया सिंह ,शिवजी पासवान ,किशोर मंडल, मनोज पासवान, प्रभात रंजन उर्फ रिठू सिंह ,राजेंद्र सिंह ,दिल चंद सहनी, सत्यनारायण शर्मा,रमण सिंह, सूर्यनारायण पासवान ,मोहम्मद उमर ,ललितेश्वर पासवान ,शैलेंद्र कुमार ,जिला मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शंकर मेहता सहित दर्जनों नेताओं ने श्री मंडल के जिला अध्यक्ष मनोनयन पर हर्ष प्रकट किया है और उन्हें बधाई दी है साथ ही आशा प्रकट है कि दलित सेना के अनुमंडल अध्यक्ष से अपने सामाजिक दायित्व को प्रारंभ करते हुए लोजपा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष,मुख्य जिला प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने वाले अनुभवी संगठनकर्ता बचनू मंडल को दुबारा मधुबनी जिला लोजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी संगठन काफी ऊर्जावान और सुदृढ़ होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: