मुजफ्फरपुर : बिहार में तेजी से बढ़ रहें कोरोना संक्रमण प्रकोप लागातार जारी है। इस बार के इस संक्रमण ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में दस्तक दी है। बिहार के मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर, 17 नर्स और 5 फैकल्टी समेत 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं।पॉजिटिव होने के बाद इन सभी को होम आइसोलशन में भेज दिया गया है। वहीं एसकेएमसीएच में कोरोना ब्लास्ट के बाद मरीज के इलाज पर संकट गहराया गया है। इस कारण मरीजों का इलाज करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं इसको लेकर एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने कहा कि सदर अस्पताल में अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य लोग संक्रमित हो गये हैं। इससे एक तरफ कोरोना जांच प्रभावित हो रही है, तो दूसरी ओर कोविड मरीजों के साथ-साथ अन्य का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीजी छात्र और जेएनएम मिलकर इमरजेंसी संभालते थे। इसके अलावा कुछ अन्य स्वास्थ्य कार्य में भी इन्हें लगाया जाता था। लेकिन, पॉजिटिव होने के बाद सभी छात्र आना बंद कर दिया है।
सोमवार, 19 अप्रैल 2021
बिहार : एसकेएमसीएच में हुआ कोरोना विस्फोट
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें