तीनों कृषि कानून कानून वापस कराके दम लेंगे : राहुल गाँधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अप्रैल 2021

तीनों कृषि कानून कानून वापस कराके दम लेंगे : राहुल गाँधी

fight-against-farmer-law-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, तीन अप्रैल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेता राकेश टिकैत के वाहन पर कथित तौर पर हुए हमले की पृष्ठभूमि में शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला करना सिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सब मिलकर संघ का सामना करेंगे और तीनों ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस कराके दम लेंगे। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘उनका संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है। संघ का सामना संग मिलकर करेंगे- तीनों कृषि व देश विरोधी क़ानून वापस कराके ही दम लेंगे!’’ गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी, लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस 'हमले' की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: