नयी दिल्ली, 26 अप्रैल, देश के विभिन्न राज्यों में स्थित हज हॉउसों को अस्थाई “कोरोना केयर सेंटर” के रूप में राज्य सरकारों को इस्तेमाल करने के लिए दिए जाने का फैसला लिया गया है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के निर्देश पर राज्य हज कमेटियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने राज्य में स्थित हज भवनों को अस्थाई “कोरोना केयर सेंटर” के रूप में इस्तेमाल करने एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की सेहत-सलामती के लिए राज्य सरकारों/प्रशासन का भरपूर सहयोग करें। निम्नलिखित स्टेट हज कमेटी के भवनों को राज्य सरकारों को इस्तेमाल करने के लिए दिए जाने का फैसला लिया गया है। गुजरात (अहमदाबाद), कर्णाटक (बेंगलुरु), केरल (कालीकट), दिल्ली, तेलंगाना (हैदराबाद), पश्चिम बंगाल (कोलकाता), मध्य प्रदेश (भोपाल), उज्जर प्रदेश (लखनऊ), उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद), महाराष्ट्र (नागपुर), जम्मू-कश्मीर (श्रीनगर), तमिलनाडु (चेन्नई), राजस्थान (जयपुर), बिहार (पटना), झारखण्ड (रांची), त्रिपुरा (अगरतला)
सोमवार, 26 अप्रैल 2021
हज हाउस बनेंगे ‘कोरोना केयर सेंटर’: नकवी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें