बिहार : प्रिंस ने जारी की लोजपा प्रवक्ताओं की सूची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अप्रैल 2021

बिहार : प्रिंस ने जारी की लोजपा प्रवक्ताओं की सूची

ljp-spokes-man-list
पटना : विधानसभा चुनाव के बाद लोजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद चिराग ने लोजपा को मजबूत करने के लिए राजू तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष तो शाहनवाज कैफी को हटाकर संजय पासवान को लोजपा का नया प्रधानसचिव नियुक्त किया था। बीते कुछ दिनों पहले लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने 36 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। वहीं, आज एक बार फिर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने प्रवक्ता, पैनलिस्ट और मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें अशरफ अंसारी, श्रवण अग्रवाल, सुरेंद्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद और प्रोफेसर विनीत सिंह शामिल हैं। साजेश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिन्हा पासवान, संगीता तिवारी, राकेश रोशन, कोमल सिंह, कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पाण्डेय, चंदन सिंह और सुरभि ठाकुर को प्रवक्ता पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कृष्ण सिंह कल्लू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। निशांत मिश्रा, कुंदन पासवान और रवि रंजन कर्ण को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञातव्य हो कि चिराग पासवान चुनाव परिणाम आने के बाद संगठन की नाराजगी को भांपते हुए दिसंबर में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर दिया था। सभी प्रकोष्ठों को भंग करने के बाद यह कहा जा रहा है कि संगठन के अंदर नारजगी को कम करने के लिए चिराग ने ऐसा किया है। वहीं, 4 महीने के बाद बदलाव देखने को मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: