राहुल गाँधी की मौजूदगी में पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जून 2021

राहुल गाँधी की मौजूदगी में पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय

panjab-ekta-party-merge-in-congress
नयी दिल्ली 17 जून, पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायकों ने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी पार्टी काे कांग्रेस के साथ विलय की घोषणा की। कांग्रेस सूत्रों ने यहां बताया कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता तथा भोलत से पंजाब एकता पार्टी के विधायक सरदार सुखपाल सिंह खैरा, पार्टी के मौर के विधायक सरदार जगदेव सिंह और भदौर से पार्टी विधायक निर्मल सिंह ने आज दोपहर श्री गांधी से उनके 12 तुगलक लेन आवास पर मुलाकात की और कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के विलय की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के पंजाब प्रभारी महासचिव तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: