डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की एकादश घोषित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जून 2021

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत की एकादश घोषित

playing-elevan-annonce-for-wtc-final
साउथम्पटन, 17 जून, न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां एजेस बाउल स्टेडियम में कल से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को अपनी एकादश घोषित कर दी। बीते दिनों घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम के चार सदस्य हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव एकादश से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन पांच गेंदबाजों के साथ गया है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दो स्पिनर होंगे, जबकि अन्य तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह होंगे। 2014 के बाद यह दूसरा मौका है, जब जडेजा और अश्विन इंग्लैंड में एक साथ टेस्ट मैच खेलेंगे। समझा जाता है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मध्य क्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत रहेंगे।

भारत की एकादश : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

कोई टिप्पणी नहीं: