देवघर में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 नवंबर 2021

देवघर में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

11-cyber-criminal-arrested-in-devghar
देवघर, सात नवंबर, झारखंड के देवघर जिले में पुलिस ने 11 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- कर्णपूरा, मधुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम- बावनबीघा, पथरौल थाना क्षेत्र के ग्राम- रंगासिरसा, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम- पंचरूखी एवं कानो से कुल ग्यारह (11) साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 16 मोबाइल,28 सिम कार्ड, 16 पासबुक, एक चेकबुक, छः एटीएम और कुल 48,000 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: