मधुबनी : सप्तम चरण मतदान के लिए पदाधिकारी नियुक्ति किए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 नवंबर 2021

मधुबनी : सप्तम चरण मतदान के लिए पदाधिकारी नियुक्ति किए गए

officers-appointment-panchayat-election-madhubani
मधुबनी, श्री अमित कुमार, भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिले के सप्तम चरण के पंचायत चुनाव के लिए सुपरजोनल दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। बताते चलें कि दिनांक 15 नवंबर 2021 को जिले के हरलाखी एवं मधवापुर प्रखंडों में पंचायत चुनाव होने हैं। जिला प्रशासन, मधुबनी जिले में  निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बेनीपट्टी प्रखंड के लिए श्री अशोक कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी एवं उनके सहयोग के लिए श्री अरुण कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी को तथा मधवापुर प्रखंड के लिए श्री विशाल राज, उप विकास आयुक्त, मधुबनी एवं उनके सहयोग के लिए श्री शौर्य सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर की प्रतिनियुक्ति सुपर जोनल दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी के रूप में की गई है। प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को अपने अपने आवंटित प्रखंडों के अधीन आने वाले पंचायतों में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में पंचायत चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। ये अपने अधीन आने वाले प्रखंडों के पंचायतों में सप्तम चरण के मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे और सतत भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: