झारखण्ड : देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 दिसंबर 2021

झारखण्ड : देवघर में 11 साइबर ठग गिरफ्तार

11-cyber-criminal-arrested-in-devghar
देवघर, 19 दिसंबर, झारखंड के देवघर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आज 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 22 मोबाइल, 35 सिम, सात एटीएम, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और नगद 32000 रूपये बरामद किये। देवघर साइबर थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कुरूमटांड, झगराही एवं बगदाहा गांव तथा देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में छापामारी कर कुल ग्यारह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड, सात एटीएम, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और नगद 32000 रूपये बरामद किये।

कोई टिप्पणी नहीं: