मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 1,033 नए मामले आए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 6 जनवरी 2022

मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 1,033 नए मामले आए

1033-new-covid-in-india
भोपाल, छह जनवरी, मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1033 नए मामले दर्ज हुए। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,96,396 हो गई है जिनमें से 10,535 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को आए नए मामलों की संख्या दोगुनी रही। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 102 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले की संख्या 7,83,386 हो गई है। फिलहाल प्रदेश में कोविड-19 के 2,475 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10,50,50,720 खुराक प्रदेश में लगाई जा चुकी है। इनमें बृहस्पतिवार लगाई गई 3,14,161 खुराक भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: