झारखंड में पीएलएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

झारखंड में पीएलएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार

3-plfi-arrest-in-jharkhand
चाईबासा, छह जनवरी, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर बृहस्पतिवार को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) नामक नक्सली संगठन के मुखिया दिनेश गोप के लिए कथित तौर पर लेवी वसूलने वाले तीन नक्सलियों को हथियार और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संगइ लेवी वसूलने वाले तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान गुदड़ी के रमाय भैंसा, गुदड़ी के ही दामु बरजो और चाईबासा में गुदड़ी के ही मंगरा टुटी के रूप में की गयी है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी दोनाली राइफल, 12 बोर की छह गोलियां, 7.62 मिमी की एक गोली तथा कुछ अन्य सामग्री बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: