मधुबनी : उत्सव एवम उत्साह से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अप्रैल 2022

मधुबनी : उत्सव एवम उत्साह से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

  • -जिलाधिकारी अमित कुमार  ने पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित समस्त जिलेवासियों को पंचायती राज दिवस की दी बधाई। 

celebrae-panchayai-raj-diwas
मधुबनी, आजादी के अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आज जिले के सभी पंचायतों में उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में  मनाया गया पंचायतीराज दिवस। जिलाधिकारी,  अमित कुमार के निर्देश पर आज जिले के सभी 388 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ।  इस अवसर पर  उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल  माध्यम से मुखातिब हुए,वहीं आज आयोजित इस विशेष ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने पंचायतों के हित में कई विकासात्मक योजनाओं के पहल के लिए चर्चा भी की। ग्राम सभा मे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अमित कुमार ने पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित समस्त जिलेवासियों को पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं भी दी है।।* 

कोई टिप्पणी नहीं: