मधुबनी : जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया ईद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 3 मई 2022

मधुबनी : जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया ईद

peacefull-eid-in-madhubani
मधुबनी, सम्पूर्ण जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण ईद पर्व मनाई जा रही है।ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी अमित कुमार एवम पुलिस अधीक्षक डॉ0 सत्य प्रकाश स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है,एवम विधिव्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुबह से ही वरीय अधिकारी मधुबनी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का ले रहे है जायजा। विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले रहे है फीडबैक। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर कर सकते है संपर्क।सम्पूर्ण जिले में ईद की नमाज शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होने की सूचना प्राप्त हो रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं: