मधुबनी : अपर समाहर्ता का विदाई समारोह का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 1 मई 2022

मधुबनी : अपर समाहर्ता का विदाई समारोह का हुआ आयोजन

  • समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवम कर्मचारियों उनके कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा किया वही बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों ने भी उनके सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन।
  • अपर समाहर्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने  उनके वाहन को  अपने हाथों से धक्का देकर दी सम्मानपूर्ण विदाई। 
  • जिलाधिकारी अमित कुमार ने भी अपने संदेश में उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

adl-reiremen-madhubani
मधुबनी, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो0 राजिक के सेवानिवृति के अवसर पर समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मान सह विदाई समारोह का  आयोजन किया गया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की भरपूर प्रशंसा किया वही बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों ने भी अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का किया आयोजन किया। कार्यक्रम के उपरांत अपर समाहर्ता अवधेश राम के नेतृत्व में अधिकारियों ने  उनके वाहन को  अपने हाथों से धक्का देकर उन्हें  सम्मानपूर्ण विदाई दिया।सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारीगण द्वारा उनके सेवाकाल की भरपूर सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दिया गया। मो0 राजिक ने अपने लंबे सेवा काल के अनुभवों को  साझा किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवम कर्मचारियों को अनुशासन,समय का पालन,योगा,व्यायाम आदि को लेकर कई टिप्स भी दिए और कहा कि अपने कर्तव्यों के सफलता पूर्वक निर्वाहन के लिए हमे शारीरिक एवम मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना जरूरी है। जिलाधिकारी अमित कुमार ने भी अपने संदेश में उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, अवधेश राम , विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुरेन्द्र राय, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी -सह- स्थापना उप समाहर्त्ता, किशोर कुमार, एसडीओ सदर अश्विनी कुमार, डीसीएलआर सदर, राकेश कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता,  महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी,  निधि राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,  वंदना कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, बालेन्दु नारायण पाण्डेय एवं समाहरणालय मधुबनी के सभी कर्मीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: