मधुबनी : कांग्रेस ने दावते -ए - इफ्तार पार्टी का आयोजन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 1 मई 2022

मधुबनी : कांग्रेस ने दावते -ए - इफ्तार पार्टी का आयोजन किया

madhubani-congress-ifaar
मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी द्वारा महे रमजान के मुबारक मौके जिला कांग्रेस कार्यालय के विशाल परिसर में दावते -ए - इफ्तार पार्टी का शानदार आयोजन  जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में किया गया,जिसमे बड़ी संख्याओं में रोजेदारों एवं कांग्रेसजनों ने भाग लिया इफ्तार पार्टी में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह विधानपार्षद डॉ मदन मोहन झा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री गृहराज्य मंत्री डॉ शकील अहमद, पूर्वमंत्री कृपानाथ पाठक ,पूर्व विधायक भावना झा,डॉ मशकूर उस्मानी, सुबोध मंडल की महतीं उपस्थिति इफ्तार पार्टी का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सभी समाज के लोगों का भागीदारी रहा । इस पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा एवं डॉ शकील अहमद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज मे भाईचारे का,देश मे एकजुटता का संदेश जाता है आज देश को इसकी जरूरत है जो देश की गंगा यमुनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने सभी अतिथियों, रोजेदारों एवं कांग्रेसजनों को स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्रा,मो अकील अंजुम, प्रो इश्तियाक अहमद,अशोक कुमार,अनिल चन्द्र झा, जय कुमार झा,मो झुंना खान,बिनय कुमार झा,जयोतिरामन झा,ऋषिदेव सिंह, अनुरंजन सिंह, जयोति झा,पवन यादव,फ़ैज़ी आर्यन,मो सबीर, मो सनाउल्लाह, कौशल किशोर चौधरी, शुभंकर झा,रणधीर सेन,नलनी रंजन झा,मो रेहान, मो शुल्तान अहमद शम्सी,मो नसरुल्लाह, उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: