नयी दिल्ली 31 जुलाई, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि महापुरुषों सावित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है। अमरोहा से सांसद श्री अली ने श्री कोश्यारी के बयान की निंदा करते हुए आज कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि इसके लिए किसको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने श्री कोश्यारी के एक बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा , “अति शर्मनाक। महाराष्ट्र के राज्यपाल के द्वारा महापुरुषों के बारे में ऐसा भद्दा मज़ाक़ करना निन्दनीय है। भाजपा को बताए इसके लिए माफ़ी किसको माँगनी चाहिए? मेरी राष्ट्रपति भवन से गुज़ारिश है कि ऐसे असंवेदनशील व्यक्ति को राज्यपाल बने रहने का हक नहीं है।”
रविवार, 31 जुलाई 2022
राज्यपाल को पद पर बने रहने का हक नहीं : दानिश
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें