नेपाली शेरपा 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 जुलाई 2022

नेपाली शेरपा 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही

nepali-sherpa-becomes-first-climber-to-climb-14-highest-peaks
काठमांडू 23 जुलाई, नेपाल के शानू शेरपा दूसरी बार 8,000 मीटर से अधिक ऊंचे 14 सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह करने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गये हैं। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी नेपाल के संखुवासभा जिले के निवासी 47 वर्षीय शानू शेरपा पाकिस्तान के गशेरब्रम के शीर्ष पर पहुंच गये हैं। गशेरब्रम 8,035 मीटर की ऊंचाई वाला 13वां सबसे ऊंचा पर्वत है। पायनियर एडवेंचर के कार्यकारी निदेशक निवेश कार्की ने कहा, “शानू शेरपा गुरुवार की सुबह स्थानीय समयानुसार 08.18 बजे गशेरब्रम के ऊपर थे।” माउंट एवरेस्ट समेत 14 सबसे ऊंची चोटियों में से आठ नेपाल में हैं तथा छह अन्य पाकिस्तान और चीन से लगे तिब्बत क्षेत्र में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: