बिहार : ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा एक दिवसीय दौरे पर गया व बरौनी जायेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 सितंबर 2022

बिहार : ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा एक दिवसीय दौरे पर गया व बरौनी जायेंगे

power-minister
पटना,14 सितम्बर, केन्द्रीय रसायन और उर्वरक, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा  बिहार के एक दिवसीय दौरे पर 15 सितम्बर को सुबह आठ बजे गया पहुँच रहे हैं।  केन्द्रीय मंत्री श्री भगवंत खुबा  दौरे के क्रम में महाबोधि मंदिर का भ्रमण करेंगे। बाद में वे सड़क मार्ग से उर्वरक नगर, बेगुसराय स्थित हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड जायेंगे और  बरौनी प्लांट का अवलोकन करेंगें।  केन्द्रीय मंत्री शाम 6:30 बजे सड़क मार्ग से पटना पहुंचेंगे। पटना में रात्रि विश्राम करने के बाद 16 सितंबर को शाम 4:30 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: