नयी दिल्ली 15 सितंबर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को विश्वास दिलाया है कि केंद्र सरकार दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद के समाधान में हर संभव मदद करेगी। सूत्रों के अनुसार असम के आठ आदिवासी गुटों के साथ गुरुवार को यहां हुए त्रिपक्षीय शांति समझौते के बाद श्री शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक में दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के समाधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर के सरकार के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीमा विवाद का जल्द से जल्द समाधान करने का अनुरोध किया। श्री शाह ने उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार इस विवाद के समाधान में उनकी हर संभव मदद करने को तैयार है।
गुरुवार, 15 सितंबर 2022
सीमा विवाद समाधान में असम व अरुणाचल की हर संभव मदद : शाह
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें