कविता : मेरा सपना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

कविता : मेरा सपना

 








सपना एक मैंने भी देखा।


बनूंगी मैं एक पुलिस ऑफिसर।।


इस सपने को पूरा करने में।


लगाऊंगी मैं अपनी जी जान।।


कड़ी मेहनत मैं करके।


सफलता को चूम लूंगी।।


मंज़िल मेरे हाथ आएगी।


उसे जिम्मेदारी से निभाउंगी।।


बनकर एक पुलिस ऑफिसर।


देश का नाम रोशन करुंगी।।


जुर्म का नाश करूंगी।


इस वर्दी की ताकत से।।


लड़कियों को कमजोर  समझे जो।


उन्हें दिखाउंगी अपनी नारी शक्ति।।


इस प्रकार सफलता की सीढ़ी चढ़ती रहूंगी।


अपने माता-पिता का नाम रोशन करती रहूंगी।।


Puja-goswami

पूजा गोस्वामी

कक्षा- 10वी

रौल्याना गरुड़

बागेश्वर, उत्तराखंड

(चरखा फीचर)

कोई टिप्पणी नहीं: