बिहार : गांधी और शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

बिहार : गांधी और शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन

Bihar-congress-gandhi-jayanti
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 118वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 124 वीं जयंती के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने की. अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा .गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेस जन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा. स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया. जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश कुमार मुनन,  कुमार आशीष  पूर्व विधायक लालबाबू लाल, अमिता भूषण,  प्रवक्ता आनन्द माधव, ज्ञान रंजन, संजीव कर्मवीर, रामायण यादव,  कपिलदेव यादव, कमल देव नारायण शुक्ला, मिथिलेश शर्मा मधुकर, शशि कान्त तिवारी, अरबिंद लाल रजक, शशि रंजन, मृणाल अनामय,  मिन्नत रहमानी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह,  उदय शंकर पटेल, दुर्गा गुप्ता, गुरुदयाल सिंह, निधि पाण्डेय, विमलेश तिवारी, मुद्रिका सिंह यादव, हसीब खान, निरंजन कुमार, नादिम अंसारी, राम शंकर कुमार, सुदय शर्मा, सत्येन्द्र पासवान, अभय कुमार उपाध्याय, हेमंत झा, रश्मि सिंह, सुकुल प्रसाद, पवन कुमार केशरी, राम बाबू शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने महान विभूतियों को नमन किया.

कोई टिप्पणी नहीं: