अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा को याद आया 'बिग बॉस' का घर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा को याद आया 'बिग बॉस' का घर

  •  बिग बॉस' के प्रतियोगी साजिद खान से प्रभावित हुई श्रद्धा रानी शर्मा

Shradha-rani-sharma
'बिग बॉस'सीजन 5 की हिस्सा रही अभिनेत्री श्रद्धा रानी शर्मा अभी के सीजन 16 को देखकर बहुत ही प्रभावित है।उनको अपने 'बिग बॉस' के दिन याद आ गए।वे अपने अनुभव बता रही है।और अभी के सीजन के प्रतियोगी साजिद खान से काफी प्रभावित है। वे कहती है,"साजिद खान 'बिग बॉस" में बहुत अच्छा खेल रहे है। घर मे हमेशा शांति बनाएं रखने का काम कर रहे है। घर मे किसी का झगड़ा हो तो भी वे उसे शांत करवाने का काम कर रहे हैं।सारे टास्क अच्छे से पूरा कर रहे हैं।"  'बिग बॉस'को देखने के बाद श्रद्धा शर्मा अपने सीजन की याद आ गई। उसके बारे में श्रद्धा कहती है,"बिग बॉस" बहुत अच्छा शो है।जो इंसान मानसिक तौर पर व इमोशनली स्ट्रोंग होता है,वही अंत तक टिक सकता है।शो के दौरान इसके घर में सभी हमारे सामने मीठा मीठा बोलते है लेकिन वही लोग हमें घर से निकालने के लिए नॉमिनेट करते है।इससे पता चलता है कि कौन हमारा है और कौन पराया? इससे एक घर में रहने के बाद बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।"आगे श्रद्धा शर्मा कहती है,"जब बिग बॉस में कोई नया व्यक्ति जाता है,तो वह अपनी इमेज को लेकर बहुत सतर्क रहता है।जोकि उसके लिए खराब साबित होता है।जबकि दर्शक इसमें आपको सेलिब्रिटी या स्टार के रूप में नहीं देखना चाहते है,बल्कि आप निजी जिंदगी में क्या है और कैसे है?यह देखना चाहते है। यह बात शुरू में यहाँ जाने के बाद समझ मे नहीं आता बल्कि वापस आने पर समझ मे आता है।यदि मुझे फिर मौका मिला तो फिर से 'बिग बॉस' में जाना चाहूंगी।"

कोई टिप्पणी नहीं: