मधुबनी : विकास कार्यो में बाधा एवम भ्र्ष्टाचार नही होगा स्वीकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

मधुबनी : विकास कार्यो में बाधा एवम भ्र्ष्टाचार नही होगा स्वीकार

  • मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने घोघरडीहा प्रखंड के सात पंचायतो के सात वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति के सचिव एवम अध्यक्ष के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने का दिया निर्देश।
  • तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जबाब नही देने या स्पष्टीकरण से संतुष्ट नही होने पर नीलाम पत्र दायर करने एवम प्राथमिकी दर्ज करने का भी दिया निर्देश।

Madhubani-dm-strict
मधुबनी, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में अनियमितता को लेकर जिला पदाधिकारी  अरविन्द कुमार वर्मा ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घोघरडीहा को निदेश दिया की घोघरडीहा प्रखण्ड अंतर्गत कुल-07 पंचायतों (ग्राम पंचायत राज-सांगी वार्ड नं॰-07, बसुआरी वार्ड नं॰-12, अमही वार्ड नं॰-01, रतौली वार्ड नं॰-04, परसा उत्तरी वार्ड नं॰-10, केवटना वार्ड नं॰-12 एवं सरौती वार्ड नं॰-03) के तत्कालीन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा सचिव से नल-जल योजना के कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने को लेकर स्पष्टीकरण करें। साथ हीं यह भी निदेश दिया गया है कि अगर उक्त सभी तत्कालीन वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा सचिव द्वारा स्वीकार योग्य कारणपृच्छा नहीं दिया जाता है तो इस स्थिति में उक्त सभी के विरूद्ध राशि वसूली हेतु प्राथमिकी दर्ज कराते हुये नीलाम पत्र वाद दायर करें। जिलाधिकारी ने कहा है कि विकास कार्यो में बाधा एवम भ्र्ष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित करवाई की जाएगी।।

कोई टिप्पणी नहीं: