मधुबनी : डीएम ने मधेपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

मधुबनी : डीएम ने मधेपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया

Madhubani-dm-visit-madhepur
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण के क्रम में प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मधेपुर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की संचिकाओं के रख रखाव,पंजियो के संधारण एवं कार्यालय कार्य संस्कृति में सुधार को लेकर उपस्थित बीडीओ,सीओ एवं कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधेपुर भी गए ,जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों सहित आम जनों से मिलकर सरकार की चल रही योजनाओं एवं विकास कार्यो का फीड बैक भी लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: