मधुबनी, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मधुबनी शंकर झा ने नए एवं पुराने कार्यालय पर साफ-सफाई एवं पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर झा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, सुषमा स्वराज,अरुण जेटली, मनोहर पारिकर जैसे दिवंगत नेताओं को याद करते हुए बताया कि यह वैसे महापुरुष थे जिन्होंने देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध अपना एक संगठन तैयार किया जो संगठन आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और दुनिया के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की एनडीए की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी जैसे सुनील मिश्रा सुबोध चौधरी मनोज कुमार मुन्ना अशोक राम राजीव झा एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए पूरे मधुबनी जिले में कई स्थान पर बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर अपने-अपने आवास पर और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर सफाई अभियान चला कर फल वितरण कर सांगठनिक बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्दे नजर जगह-जगह लाभार्थियों से संपर्क किया और स्थापना दिवस मनाया।
शनिवार, 6 अप्रैल 2024
मधुबनी : भाजपा ने पूरे जिले में धूम धाम से मनाया स्थापना दिवस
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें