मधुबनी : वनदुर्गा मंदिर के पुजारी की आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 मई 2024

मधुबनी : वनदुर्गा मंदिर के पुजारी की आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

Pujari-died-madhubani
रहिका/मधुबनी, जिले के रहिका प्रखंड के बसौली पंचायत के पूर्व मुखिया राम अवतार यादव के पुत्र ब्रह्मदेव यादव के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पंचायत के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र में मातम पसर गया। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजद नेता मनोज यादव,समाजसेवी व जिप सदस्य  प्रतिनिधि मधु राय,प्रखंड अध्यक्ष चंद्र किशोर मंडल,पूर्व मुखिया भरत पंडित,झड़ी साहनी,सीताराम यादव,इंदु यादव,वीरेंद्र यादव,लाल यादव,हरी साह के साथ दर्जनों लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर परिवार के लोगों को दुख बर्दास्त करने की क्षमता प्रदान करे। ईश्वर उनके दिवांगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में जगह दे। सभी भावुक लोगों ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा है कि परिवार के लोगों को हिम्मत मिले इस दुख के घरी में हमलोग साथ है। भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत ब्रह्मदेव यादव वनदेवी दुर्गा मंदिर के पुजारी थे।

कोई टिप्पणी नहीं: