सीहोर : गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों और कथा वाचकों का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

सीहोर : गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों और कथा वाचकों का सम्मान

  • प्रवीण तिवारी फिर से बने गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष, संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक

Gurjar-gaur-brahman-sehore
सीहोर। शिक्षा के बगैर मानव में संस्कार डालना टेड़ी खीर है इसलिए संस्कारवान समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है। जब तक शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होगा। किसी समाज का स्तर सुधर नहीं सकता। प्रतिभावान छात्रों को सम्मान मिलना चाहिए। इससे उनमें उत्साह व लगन बढ़ती है। प्रतिभा उभर कर सामने आती हैं। उक्त विचार शहर के प्राचीन गणेश मंदिर के समीपस्थ गौतम भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से बने ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने कहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों के अलावा कथा वाचकों का सम्मान किया। मेधावी विद्यार्थियों को अनुराग शर्मा के सहयोग से पुरस्कार प्रदान किया गया। गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से एक बार फिर से समाज के सक्रिय प्रवीण तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय ने गौतम भवन में टीन शेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में सबसे पहले मर्हिष गौतम की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड आदि अन्य धार्मिक दिव्य अनुष्ठान हुए।


बैठक में सबसे पहले विगत वर्ष किए गए काम का लेखा-जोखा पेश किया गया। उसके बाद आगामी वर्ष क्या सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जानी है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी वर्ष में की जाने वाली गतिविधियों के संचालन के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष पद पर कमलेश व्यास जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा, युवा संघ अध्यक्ष अंकित व्यास, नगर सभा अध्यक्ष अरुण व्यास महिला नगर सभा अध्यक्ष श्रीमति रेखा दुबे, युवा संघ नगर सभा अध्यक्ष सुदीप दुबे कोषाध्यक्ष युवा संघ प्रखर तिवारी, महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमति मंजू तिवारी को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया कार्यक्रम के दौरान तुलसी मानस मंडल हाऊसिंग बोर्ड द्वारा सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। मेधावी विद्यार्थियों और कथा वाचको पंडित पृथ्वीवल्लभ दुवे रविशंकर तिवारी अरविंद व्यास, देवेंद्र व्यास, अभिषेक शर्मा, अभिषेक उपाध्याय और जयंत व्यास का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे, अरुण जोशी द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन राजेन्द्र दुबे द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमडी शर्मा, जेपी दुबे, महेश दुबे, बीएम जोशी, महेंद्र व्यास, अतुल तिवारी, आशीष शर्मा अनन्द व्यास रजत व्यास, नयन जोशी, योगेश शर्मा, धर्मेन्द्र जोशी, श्रीनति अंजू दुबे आकांशा तिवारी लक्ष्मी व्यास, ज्योति दुबे, चिंकिता दुबे, मीनू तिवारी, भावना व्यास, शोभा व्यास, ज्योति शर्मा, राखी शर्मा, आरती शर्मा, ममता दुबे, विजयश्री तिवारी, शुभम व्यास, मोनू दुबे राजमल व्यास, मनीष दुबे, जय दुबे  संजय तिवारी, बंटी तिवारी, मोहित व्यास, दिनेश व्यास, देवेंद्र जोशी आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: