- सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता कमला कुमारी मांझी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा दल है जो सामाजिक न्याय की लड़ाई को जीवंत और हकीकत में लेकर चल रहा है.राहुल गांधी के बिहार में दौरों ने मुझे प्रभावित किया और कांग्रेस के सामाजिक न्याय के संघर्ष को मैंने अपनाते हुए अपने समाज के बेहतरी के लिए कांग्रेस का हाथ थाम क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो वंचित समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर सकती है.मुसहर समाज की स्थिति सुधर सके उसके लिए कांग्रेस के प्रति हमारा समाज आशा भरी निगाहों से देख रहा है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ० मोहम्मद यूनुस हुसैन हकीम ने कहा कि अल्पसंख्यक नीतीश भाजपा राज में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रदेश की सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग को भयाक्रांत कर रखा है और हमें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के साथ ही सुरक्षित महसूस होता है क्योंकि वें सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं.मंच का संचालन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन ने किया। मिलन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी देवेंद्र यादव, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, नागेंद्र कुमार विकल, मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय चौधरी, सौरभ सिन्हा, मंजीत आनंद साहू, राजीव मेहता, अरविंद लाल रजक, ज्ञान रंजन, असित नाथ तिवारी, शिशिर कौंडिल्य, राहुल पासवान, कमल कमलेश, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, गुरुदयाल सिंह, अश्वनी कुमार, मो शाहनवाज , विश्वनाथ बैठा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें