मधुबनी : नए कलेक्टर आनंद शर्मा ने 35 वे जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 3 जून 2025

मधुबनी : नए कलेक्टर आनंद शर्मा ने 35 वे जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण

New-madhubani-dm-take-charge
मधुबनी, 03 जून (रजनीश के झा)। नए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने  समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ  में निवर्तमान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा से  मधुबनी जिले के 35 वे जिलाधिकारी के रुप मे प्रभार ग्रहण किया। इसके पूर्व निवर्तमान जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं वरीय अधिकारियों ने  मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया।  जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित अधिकारियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया । उन्होंने पदभार ग्रहण के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आम जन की प्राथमिकता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी । बाढ़ पूर्व तैयारी को प्रमुखता दी जएगी,  ताकि जिले में बाढ़ के प्रभाव को कम से कम किया जा सके।   सभी नव निर्मित पंचायत सरकार भवनों को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करना एवं पंचायत स्तर पर सभी RTPS केंद्रों को प्रभावी रूप से संचालित करना, जल जमाव के साथ साथ जल संचयन भी हमारी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी सहजता के साथ जन-जन तक पहुचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी,साथ ही विधिव्यवस्था ,शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विकास कार्यो को पूरी गंभीरता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: