कटिहार : प्राचार्य तेज नारायण सिंह ने भारतीय सेना के अदम्य साहस का बखान किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 जुलाई 2025

कटिहार : प्राचार्य तेज नारायण सिंह ने भारतीय सेना के अदम्य साहस का बखान किया

  • कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का  हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचार्ईबाड़ी कटिहार में आयोजित किया गया....

Kargil-diwas-katihar
कटिहार, (आलोक कुमार). युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा मेरा युवा भारत, कटिहार के बैनर तले कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का  हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय मिरचार्ईबाड़ी कटिहार में आयोजित किया गया. शहीद जवानों के याद में पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद वृक्षारोपण किया गया.कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य तेज नारायण सिंह ने बताया कि यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, कुशल युद्ध नीति, वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं और कारगिल युद्ध में शहीद हुए उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने मुल्क की सीमाओं की रक्षा के लिए वीरता से साथ लड़ाई लड़ी.


एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल ने बताया कि हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए शत्रुओं का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन सबको धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था.मेरा युवा भारत के एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल ने कहा कि कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है. इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा. कार्यक्रम में सभी मां भारत युवा स्वयंसेवकों ने शहीद वीर जवानों के नाम एक-एक पौधा लगाया.वहीं कारगिल विजय स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदानों को नमन किया. कार्यक्रम में शिक्षक कृष्ण कुमार कौशल, उदय शंकर सिंह, किरण प्रिया, नूतन कुमारी एवं माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, अंजली कुमारी, शिवम् कुमार, कुमार अविनाश, दीपक कुमार मंडल, संजना कुमारी,नंदनी कुमारी, कौशल्या कुमारी, वर्षा, खुशी कुमारी, नीलू कुमारी,पूजा कुमारी,स्वाति कुमारी, अरविंद कुमार राय,गोकुल कुमार सिंह  उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: