सीहोर : आंगनबाडिय़ों के सोमवार को नही खुलेंगे ताले,अन्याय के खिलाफ कार्यंकर्तां सहायिका देंगी धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 12 जुलाई 2025

सीहोर : आंगनबाडिय़ों के सोमवार को नही खुलेंगे ताले,अन्याय के खिलाफ कार्यंकर्तां सहायिका देंगी धरना

Sehore-anganwadi
सीहोर। सोमवार को जिले भर की आंगनबाडिय़ों के ताले नहीं खुलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यंकतार्ओंं और सहायिकाओं देश में बढ़ते अन्याय अत्याचार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन करेंगी। जिस के चलते महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई भी काम आंगनबाडिय़ों में नहीं होंगे। बस स्टेंड स्थित गीता भवन 14 जुुलाई को सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकता्र्र सहायिका एकात्रित होंगी। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष उषा राठौर ने बताया कि धरना प्रदर्शन की सूचना जिला कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों को लिखित में दे दी गई है। म.प्र. आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ सम्वद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर यह धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। बस स्टैंड स्थित गीता भवन में जिले भर की कार्यकर्ता और सहायिका एकत्रित होंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दिया जाएगा। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ समृद्ध भारतीय मजदूर संघ ने धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं: