पटना : बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने फहराया तिरंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 17 अगस्त 2025

पटना : बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने फहराया तिरंगा

  • आजादी की लड़ाई में किसका योगदान रहा वें समझेंगे इस देश की नब्ज :  प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  

Bihar-congress
पटना, (आलोक कुमार) । देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  ने तिरंगे को सलामी दी.राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम  ने उपस्थित कांग्रेसजन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और हमारे खून में देशभक्ति है. अपने सम्बोधन में श्री राजेश राम ने कहा कि आज का दिन उन सभी वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने अपने बलिदान से हमें आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता को बनाए रखना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, डा0 राजेन्द्र प्रसाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करना चाहिए। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि यह हमारी एकता,अखंडता और सम्प्रभुता का प्रतीक है. उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहें और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभायें. उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश की सदन से लेकर सड़क तक जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे है , देश को राहुल गांधी के जैसा मजबूत नेतृत्व देना होगा तभी इस देश में अराजकता की सरकार चलाने वाले लोगों से हम निपट सकते हैं.इससे पूर्व सेवादल ने ध्वज गीत का गायन किया और तत्पश्चात सभी कांग्रेसजन ने राष्ट्र गान का गायन किया.

 

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी शाहनवाज आलम, विधान परिषद कांग्रेस दल नेता डा0 मदन मोहन झा, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र कुमार, मोती लाल शर्मा,डा0 ज्योति, जमाल अहमद भल्लू, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमिता भूषण, बंटी चैधरी, विनय वर्मा, आनन्द माधव, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, डा0 हरखू झा,  राजेश कुमार सिन्हा, राज कुमार राजन, नागेन्द्र कुमार विकल, शरबत जहां फातमा, डा0 संजय यादव, तारानन्द सदा, शशि रंजन,सौरभ सिन्हा, मंजीत आनन्द साहू, रौशन कुमार सिंह,  अनुराग चंदन वैद्यनाथ शर्मा, आशुतोष शर्मा, अरविन्द लाल रजक, शशिकांत तिवारी, कैसर खां, ललन यादव, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, कुन्दन गुप्ता, रीता सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, संजीव सिंह, वसी अख्तर, प्रदुम्न यादव, आदित्य पासवान,  मो0शाहनवाज, अमित सिकन्दर, मनोज शर्मा, विमलेश तिवारी, ममता निषाद, संजय पाण्डेय, अरशद अब्बास आजाद, दुर्गा प्रसाद, मोनी पासवान, साधना रजक, गुरूदयाल सिंह, रवि गोल्डन, अश्विनी कुमार सिंह,प्रो0विजय कुमार,,केसर कुमार सिंह, निरंजन कुमार, नवनीत जयपुरियार,अमित सिकन्दर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं: