सीहोर : एक्स सर्विसमैन लीग ने पूर्व सैनिको का वार्षिक मिलन समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 31 अगस्त 2025

सीहोर : एक्स सर्विसमैन लीग ने पूर्व सैनिको का वार्षिक मिलन समारोह

Ex-army-sehore
सीहोर। रविवार को शहर के चंद्र शेखर आजाद पीजी कॉलेज एक्स सर्विसमैन लीग द्वारा वार्षिक मिलन समारोह रखा गया जिसमें जिले के सभी पूर्व सैनिक परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मुकेश इटावदिया ने बताया कि यह वार्षिक मिलन समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है जिसमें विशेष अतिथि के रूप में जनरल अशोक कुमार एवं ब्रिगेडियर अरुण नायर सेना मेडल की उपस्थिति विशेष रहती है इस कार्यक्रम में बच्चे अपनी देश भक्ति से प्रेरित प्रस्तुति देते है जो सभी का मन मुग्ध कर देती है इस कार्यक्रम में जिले के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति, डॉ गगन नामदेव, लखन ठाकुर उपस्थित रहकर बच्चों को पुरस्कार वितरण किया मिलन समारोह के अंत में राष्ट्रीय गीत हुआ और लिग के अध्यक्ष हुकुम सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: