सीहोर : धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अगस्त 2025

सीहोर : धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Krishna-puja-sehore
सीहोर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, सीहोर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

- राधा-कृष्ण की झांकी: नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेश में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।

- नृत्य और संगीत: विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

- प्रतियोगिताएं: विद्यालय में नृत्य, भजन, श्लोक गायन, डांडिया नृत्य और मटका फोड़ (जिसमे आंख पर पट्टी बांधकर)

 जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

- दही हांडी प्रतियोगिता: छात्रों के लिए दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था।


कार्यक्रम का आयोजन जयकिशन जोशी सर,अरविंद सर, प्रीति पविया  रहे। डॉ. राजेंद्र देशमुख और संगीता भार्गव मैडम  द्वारा व्याख्यान दिया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने और बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने की प्रेरणा देता है। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रुचि लोवानिया मैडम और प्रीति पाबिया मैडम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर, आयोजित किया गया। उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता पाठक जी, डॉक्टर राजेंद्र देशमुख,डॉक्टर देवेंद्र साहू, रामबृक्ष भारद्वाज,राजकुमार, जयकिशन जोशी, पूर्वी गुप्ता मैडम,  अरविंद , संगीता भार्गव मैडम अवध,सहित समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: