सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अगस्त 2025

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। भव्य कांवड यात्रा के समापन होने के बाद भी हर रोज जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर देश भर के श्रद्धालु आ रहे है और यहां पर विशेष पूजा अर्चना का क्रम जारी है। इन दिनों महाराष्ट्र में सावन का माह चल रहा है और अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रेरणा से शहर के सीवन नदी के तट से धाम तक भगवान के जयकारों के साथ श्रद्धालु आ रहे है। रविवार को भी पहुंचे कांवड यात्रियों का विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, मनोज दीक्षित मामा सहित अन्य ने स्वागत और सम्मान किया।


समिति के मीडिया प्रभारी श्री दीक्षित ने बताया कि रविवार को नासिक, मुंबई, अमरावती, धुले, अकोला आदि क्षेत्र से आए कांवड यात्रियों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में सावन के महीनें में भक्त भगवान शिव की पूजा करते है और सावन के दिनों में भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। श्रावण मास अमावस्या से अमावस्या तक गिना जाता है, जबकि देश के कुछ हिस्सों में पूर्णिमा से पूर्णिमा तक मनाया जाता है। मध्यप्रदेश सहित अन्य क्षेत्र में सावन माह के समापन के पश्चात इन दिनों महाराष्ट्र में सावन के माह का क्रम जारी है। महाराष्ट्र प्रांत से आने वाले अनेक श्रद्धालु नियमित रूप से यहां पर आते है और भजन-कीर्तन के साथ भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। धाम पर आने वाले लाखों की संख्या में श्रद्धालु कंकर-कंकर शंकर की पूजा अर्चना करते है। 

कोई टिप्पणी नहीं: