पटना : BJP के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के बेटे हेमंत चौबे जन सुराज में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 17 अगस्त 2025

पटना : BJP के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के बेटे हेमंत चौबे जन सुराज में शामिल

Lalmuni-chaube-son-join-jan-suraj
पटना (रजनीश के झा)। जन सुराज पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का शामिल होना लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता व चार बार सांसद रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के पुत्र हेमंत चौबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 16 अगस्त शनिवार की देर शाम जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और जन सुराज को अपना समर्थन दिया। प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा से आनेवाले 47 साल के हेमंत चौबे के पार्टी में शामिल होने से जन सुराज को मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: