सीहोर : कलाकार अरहान पटेल का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 सितंबर 2025

सीहोर : कलाकार अरहान पटेल का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत

Arhan-patel-sehore
सीहोर। फिल्म तू मेरी पूरी कहानी के मुख्य कलाकार अरहान पटेल सीहोर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय सहित उनके समर्थकों और सिनेमा प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले फिल्म स्टार हीरो रणविजय से भेंट की थी। श्री राय ने कलाकार पटेल से कहाकि हमारा सीहोर फिल्म के लिए आदर्श स्थल है। जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल माहौल है। सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का वातावरण फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गया है। अब जिले के गांवों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।


अरहान पटेल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सीहोर आए थे। उनकी फिल्म तू मेरी पूरी कहानी इन दिनों सीहोर के लिसा टॉकीज में प्रदर्शित हो रही है। पटेल का सीहोर के मुख्य मार्गों और लिसा टॉकीज में स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरहान पटेल ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि जिस लिसा टॉकीज में वह कभी फिल्में देखने आते थे, आज उसी टॉकीज में उनकी अभिनय वाली फिल्म लगी है। पटेल ने आगे कहा कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां मेहनत और लगन से काम करने पर सब कुछ मिलता है। उन्होंने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा, हीरो-हीरोइन बनना छोड़िए, पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए। श्री राय के साथ समाजसेवी मुनन्वर खान आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: