- सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में मंत्री रामसूरत राय ने गरीब की जमीन पर किया कब्जा, माले करेगा जांच

पटना 17 सितंबर (रजनीश के झा)। भागलपुर के पीरपैंती में एक रु. की दर से 1050 एकड़ खेती की अनमोल जमीन अडानी ग्रुप को दिए जाने के उपरांत किसानों के भारी विक्षोभ के मद्देनजर कल 18 सितंबर को भाकपा-माले व अखिल भारतीय किसान महासभा के एक राज्यस्तरीय टीम वहां जाएगी. इस टीम में भाकपा-माले के सांसद व किसान महासभा के नेता का. सुदामा प्रसाद, घोषी से विधायक का. रामबलि सिंह यादव, किसान महासभा के नेता शिवसागर शर्मा और का. राजेन्द्र पटेल शामिल रहेंगे. यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी और आगे की आंदोलनात्मक कार्रवाई के संबंध में पार्टी को अपने सुझाव देगी. भागलपुर दौरे पर जाने के पहले माले सांसद का. सुदामा प्रसाद ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों और बिहार को बर्बाद करने पर तुली हुई है. महज एक रु. की दर से अडानी को जमीन दी जा रही है, उस जमीन को बंजर बता दिया गया, जबकि सच्चाई यह है कि उस पर 10 लाख से अधिक हरे-भरे पेड़ हैं, यह घोर अन्याय है. गोया, तो यह कि इस पावर प्लांट से निकलने वाली बिजली उन्हीं किसानों को फिर 6.5 रु. प्रति यूनिट की दर से बेची जाएगी. किसानों में इसके खिलाफ भारी आक्रोश है.
बिहार में एक ओर सरकार के पास भूमिहीनों के आवास, स्कूल, अस्पताल आदि के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, वहीं दूसरी ओर अडानी जैसे पूंजीपतियों के लिए जमीन ही जमीन है. बिहार में भूमिहीनता बहुत अधिक है, और जिनके पास थोड़ी बहुत जमीन है, उन्हें भी अडानी को सौंप दी जा रही है. हम इस बर्बादी को बिहार में होने नहीं देंगे. वहीं, दूसरी ओर भााकपा-माले के सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता और और आरवाइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में एक टीम सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर जाएगी. वहां, अतिपिछड़ी जाति के (नाई समुदाय) के गरीब व्यक्ति की आवास की जमीन पर औराई के भाजपा विधायक रामसूरत राय ने कब्जा कर लिया है और उनका घर ढाह दिया है. उस गरीब के पास महज 1.5 डिसमिल जमीन ही है. माले जांच दल कल जाकर इस पूरे मामले की जांच करेगा और भाजपा विधायक की पोल खोलेगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें