सीहोर : प्रतिदिन किया जा रहा श्राद्ध पक्ष पर भंडारे का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2025

सीहोर : प्रतिदिन किया जा रहा श्राद्ध पक्ष पर भंडारे का आयोजन

  • पितृ पक्ष में कथा सुनने और करवाने से पितरों को शांति मिलती : अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

Shradhh-paksh-sehore
सीहोर। पितृ पक्ष में कथा सुनने और करवाने से पितरों को शांति मिलती है। वैसे भी अगर प्रतिदिन कोई मनुष्य धार्मिक ग्रंथों का पठन अथवा श्रवण करता है तो उसे आत्मिक शांति के साथ ही कष्टों से छुटकारा मिलता है। पितृ पक्ष में अगर आपको पूरी शांति से कथा का श्रवण करने से आपको मनवंछित फल अवश्य मिलता है। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर जारी पांच दिवसीय आन लाइन श्री शिव महापुराण के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे।


बुधवार को कथा के पहले दिन पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि अगर ईश्वर के प्रति आपका विश्वास बढ़ता जाएगा, मेरा शिव आपको पास उतना निकट आता जाएगा। मन में भगवान से मिलने की उमंग होने पर आपको ईश्वर की शरण में जाना चाहिए, हृदय से प्रार्थना करनी चाहिए और नाम स्मरण करना चाहिए, जिससे मन शांत होगा और आप भगवान की उपस्थिति को महसूस कर पाएंगे, ईश्वर को ही सब कुछ मानना और दूसरों से अपेक्षाएं न रखना भी आवश्यक है, ताकि आप निराशा में न उलझें और समस्याओं को अवसर के रूप में देख सकें। कथा के दौरान उन्होंने अमेठी उत्तरप्रदेश से आई प्राची के प्रश्र का उत्तर देते हुए कहाकि आपको सपने में भगवान के दर्शन हो रहे है तो आपका विश्वास बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा अन्य श्रद्धालुओं के पत्र का वर्णन भी किया।  कथा गंगा के समान होती है, जो मानव के जीवन को शुद्ध करती है। कथा सुनने से कानों के मार्ग से भगवान की भक्ति व्यक्ति के मन में प्रवेश कर जाती है। व्यक्ति के जीवन में नाम का रंग, संत का संग और प्रभु मिलने की उमंग हो तो बेड़ा पार हो जाता है। व्यास पीठ से किसी की निंदा और आलोचना से परेहज करना चाहिए और श्रद्धालुओं को भगवान से जोड़ने का क्रम करना चाहिए। भगवान अपने भक्त के मन को शांत करते है। 

कोई टिप्पणी नहीं: