पटना : हमें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए : डॉ. अनुप दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 सितंबर 2025

पटना : हमें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए : डॉ. अनुप दास

Dr-anup-das-patna
पटना (रजनीश के झा)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में 01 सितम्बर 2025 को नवनियुक्त तकनीकी प्रशिक्षुओं के प्रारंभिक एक वर्ष के प्रशिक्षण की सफलतापूर्वक पूर्णता पर प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “हर व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में आने वाली प्रत्येक बाधा को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मानकर स्वीकार करना चाहिए।” इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, प्रशिक्षुओं के प्रतिवेदक अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा इसके व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रांची केन्द्र के प्रशिक्षुओं ने भी ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। समारोह की सफलता में संस्थान के प्रशासनिक अनुभाग की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।

कोई टिप्पणी नहीं: