- सीहोर तहसीलदार अमित सिंह ने निःशुल्क क्लासेस में पढ़ाया अर्थशास्त्र

सीहोर, 27 सितंबर, तहसीलदार अमित सिंह ने यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र छात्राओं को शिक्षक बन रविंद्र संस्कृतिक भवन टाउन हॉल लाइब्रेरी में संचालित एमपीएससी एवं यूपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र पढ़ाया। इस दौरान आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के संयुक्त संचालक राम लखन मीणा और सोनू प्रकाश प्रजापति, सहायक संचालक नेहा महेश्वरी, शिक्षिका नीतू लोधी, कविता मंडावरिया, शिक्षक हितिश दुबे तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। तहसीलदार अमित सिंह ने उपस्थित छात्राओं को साम्यवादी, पूंजीवादी और समाजवादी अर्थव्यवस्था में अंतर को स्पष्ट किया और इन अर्थव्यवस्थाओं के फायदे व नुकसान पर भी चर्चा की। साथ ही पूंजी और बचत में अंतर को भी स्पष्ट किया। क्लास के दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए औपचारिक और अनौपचारिक अर्थव्यवस्थाओं को भी स्पष्ट किया और यह भी बताया कि अनौपचारिक अर्थव्यवस्था से आर्थिक असमानता बढ़ती है आर्थिक असमानता बढ़ने से अपराधों में बढ़ोतरी होती है जिससे आर्थिक विकास की समृद्धि रुक जाती है। इस निःशुल्क कोचिंग क्लासेस को संचालित करने में सुभाष मानवता विकास समिति और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। उल्लेखनीय है कि सीहोर प्रशासन और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस निरंतर संचालित हो रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें