
सीहोर। नवरात्रि का पर्व माँ की अराधना का पर्व नगर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आगामी महाष्टमी, नवमी और विजयदशर्मी पर्व पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र, वृद्धाश्रम के तत्वाधान में तीन दिवसीय निशुल्क गरबा किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को को मां जगत जननी की पूजा अर्चना, आरती के पश्चात हुई। मां जगत जननी के चित्र पर पूजा अर्चना कर माता रानी को पुष्पमाला एवं चुनरी उड़ाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रद्धा भक्ति सेवा समिति की ओर से केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, संस्कार मंच के मनोज दीक्षित मामा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी सहित अन्य ने यहां पर मौजूद युवाओं का उत्साहवर्धन किया। गरबे के रंग में पूरा शहर रंग जाएगा, मां के भक्ती में गीतो पर भक्त जमकर गरबा करेंगे शारदीय नवरात्री के अवसर पर केन्द्र परिसर में इस साल भी गरबा उत्सव का आयोजन होगा जिसकी तैयारिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार देवी मां के दरबार में गरबा काफी महत्व रखता है क्योकि ऐसी मान्यता है कि जब मां दुर्गा ने महिसासुर पर आक्रमण किया था तो उनका 9 दिनों तक युद्ध चला था और 10 वें दिन उन्होनें महिसासुर का वध कर दिया था इसी खुशी में मां के भक्तों ने नृत्य किया था जिसे गरबा कहते है।
परिसर में किया जाएगा रावणरुपी बुराईयों का अंत
विजयदशमी के दिन समिति द्वारा 35 फीट ऊँचे रावण दहन का आयोजन होगा। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर जय श्रीराम के उद्घोष करेंगे। यह नजारा पूरे क्षेत्र को रामभक्ति के रंग में रंग देगा। अष्टमी, नवमी और दशमी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार भक्ति गीत, नृत्य और रामलीला की प्रस्तुतियाँ देंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगे। नवरात्रि के पहले दिन से ही हर शाम गरबा, कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। छोटे बच्चों से लेकर महिलाएँ और बुजुर्ग तक, सभी माता की आराधना में झूम रहे हैं। ढोल और मंजीरे की धुन पर जब श्रद्धालु झूमते हैं, तो वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें