मधुबनी : रामपट्टी बस स्टैंड निर्माण स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 सितंबर 2025

मधुबनी : रामपट्टी बस स्टैंड निर्माण स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Madhubani-dm-bus-stand-inspaction
मधुबनी, 3 सितम्बर (रजनीश के झा)। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपने बुधवारिय क्षेत्र भ्रमण के क्रम में रामपट्टी स्थित बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे निर्धारित अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर अविलंब उन्हें सूचित किया जाए ताकि कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


प्रगति यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में हो रहा आधुनिक बस अड्डे का निर्माण

गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार ने प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डा निर्माण की घोषणा की थी। उसी आलोक में रामपट्टी स्थित मत्स्य विभाग की 10 एकड़ भूमि पर आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। संबंधित विभाग से सहमति पत्र जुलाई माह में ही प्राप्त हो चुका है।


जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, शहर के विकास को मिलेगी गति

वर्तमान में शहर का बस अड्डा गंगासागर चौक स्थित है, जो अत्यधिक भीड़भाड़ और संकीर्ण सड़कों के कारण जाम, पार्किंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। रामपट्टी में नया बस स्टैंड शहर से लगभग 5 किमी दूर बन रहा है। इसके निर्माण से मधुबनी शहर को जाम और प्रदूषण की समस्या से काफी राहत मिलेगी तथा यह शहर के विस्तारीकरण एवं समुचित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उक्त अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार,कार्यपालक अभियंता बुडको ,कार्यकारी एजेंसी सहित कई अधिकारी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: