मधुबनी (रजनीश के झा) । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुार जिला में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्ति एवं इसकी बरामदगी हेतु जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर थाना के थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि जितेन्द्र सहनी नाम का एक लड़का अपने मोबाईल में अवैध हथियार के साथ फोटो रखा है। जिसे अन्य व्यक्ति को दिखाकर धमकाता हैं एवम डरा-धमका कर फ्री में खाता-पीता हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में मधेपुर थानाध्यक्ष द्वारा दिनांक 15.09.025 को जितेन्द्र सहनी के मोबाईल का जाँच किया गया तो जितेन्द्र सहनी, पे०-परमेश्वर सहनी, सा० वरीपरवा, थाना-भेजा, जिला-मधुबनी का अवैध हथियार के साथ फोटो मिला। जितेन्द्र सहनी से गहन पूछ-ताछ के बाद उनके द्वारा बताये हुए स्थान इनके घर पर छापामारी किया गया तो जितेन्द्र सहनी के घर में रखे बक्सा से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। इसी देशी कट्टा के साथ जितेन्द्र सहनी फोटो खिंचवाकर लोगों को डराने धमकाते रहते हैं। इस सम्बन्ध में मधेपुर थाना कांड सं०-164/25 दिनांक-15.00.025 धारा-308 (2)/308(3) BNS एवं 25 (1-b)a/26 13/27/35 आर्मस एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार, 16 सितंबर 2025
मधुबनी : मधेपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार देशी कट्टा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें