मुजफ्फरपुर : प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2025

मुजफ्फरपुर : प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

  • ये पेपर लीक और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है, अब लोगों को नीतीश कुमार से पैसा नहीं, कुर्सी खाली चाहिए

Prashant-kishore-attack-nitish
मुजफ्फरपुर (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। श्री बलिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जोरदार हमला किया। प्रशांत किशोर ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि वोट लेने के लिए जिन युवाओं पर लाठी चलवाते हैं, उनको लोन देने की बात करते हैं। एक ओर लोन देते हैं, दूसरी ओर पेपर लीक भी करा देते हैं। यह पेपर लीक कराने वाली, नौकरी बेचने वाली और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है। लेकिन बिहार के लोगों को अब नीतीश कुमार का पैसा नहीं चाहिए, उन्हें अब नीतीश कुमार की कुर्सी खाली चाहिए। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के हालिया पूर्णिया दौरे पर भी हमला किया। कहा कि बिहार में चुनाव है तो मोदीजी आयेंगे ही। अपनी बात कहेंगे, देश-दुनिया में क्या हो रहा है वो कहेंगे। राहुल गांधी को गाली देंगे। लेकिन यह नहीं बतायेंगे कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी। मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कब लगेगी, यहां के युवाओं को सूरत में मजदूरी करने क्यों जाना पड़ता है? प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल को देश में कोई जानता नहीं था। मेरा नाम ले रहे हैं, तब खबरों में बने हुए हैं। वो चार दिन में फड़फड़ा कर खुद गिर जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि संजय जायसवाल ने मुझे जेल भिजवाने की बात कही है। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है। हम यहीं आपके सामने हैं। उनमें हिम्मत है तो हमको जेल में डलवा दें।

कोई टिप्पणी नहीं: