मधुबनी, 16 सितंबर (रजनीश के झा)। आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।शांति समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा जिले में सभी के सहयोग से शांति,सौहाद्रपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाया जाएगा दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व-त्योहार। जिलाधिकारी ने प्राप्त महत्वपूर्ण सुझाव के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की प्राप्त सुझाव के आलोक में त्वरित करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन समितियां जिला प्रशासन द्वारा निर्गत सभी निर्देशों का अनुपालन करे ताकि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में इसका आयोजन संपन्न किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आयोजन समितियां अपने संबंधित थाने से लाइसेंस अनिवार्य रूप से ले। जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के द्वारा कैबिनेट से पास नियमावली के अनुसार जो भी गाइडलाइन पूजा समितियों के लिए दिया गया है उन्हें पूरी तरह से पालन करना पड़ेगा। मूर्ति विसर्जन के निर्धारित समय और रूट* के *बारे में निर्गत दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करे।उन्होंने कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में तेजतर्रार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों* *पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाना होगा साथ ही अग्नि सुरक्षा सहित सभी सुरक्षा के सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि डीजे सहित आपत्तिजनक एवं विवादित स्लोगन ,गाने, कार्टून आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में जिला प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों का मोबाइल नंबर डिस्प्ले होगा। उन्होंने कहा कि सभी विसर्जन जुलूस को पुलिस स्कोर्ट करेगी,साथ ही ड्रोन कैमरे एवं वीडियो ग्राफी द्वारा जुलूस की निगरानी भी की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पंडाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार की व्यस्था अलग अलग की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्र हों और उसके माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा के इस्तेमाल को बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी तरीके से काबू किया जा सकता है। उन्होंने दुर्गा पूजा जैसे आध्यात्मिक धार्मिक मौके पर अश्लील डांस के आयोजन को शर्मसार करने वाला काम बताया,साथ ही इससे विधि-व्यवस्था बिगड़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मधुबनी में कहीं भी इस प्रकार के आयोजन की खबर होती है हो तो पुलिस को अवश्य सूचित किया जाए।उन्होंने पूजा के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी अफवाह को प्रसारित करने में सहयोगी न बनने की सलाह देते हुए कहा कि इस प्रकार के किसी अफवाह की सूचना संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अवश्य दें। नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि पूजा पंडालों और उसके आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएँ साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम से जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह किया जाएगा।इसी के साथ उन्होंने बताया कि 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान देश भर में चलाया जायेगा जिसका बैनर सभी पूजा पंडालों पर भी लगाया जाय। उक्त अवसर पर नगर आयुक्त अनिल चौधरी,डीडीसी सुमन प्रसाद साह एडीएम मुकेश रंजन, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डिप्टी मेयर मधुबनी नगर निगम , अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सहित सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय सहित शांति समिति के सभी सदस्य के उपस्थित थे।
मंगलवार, 16 सितंबर 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक
मधुबनी : आगामी दुर्गा पूजा सहित सभी महत्वपूर्ण पर्व त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें