पटना/दरभंगा (रजनीश के झा)। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार, रामचंद्र प्रसाद हायाघाट सीट से जबकि छोटी कुमारी और राकेश ओझा क्रमशः छपरा और शाहपुर से चुनाव लड़ेंगे। बीरेंद्र कुमार रोसड़ा और महेश पासवान अगिआंव सीट से चुनाव लड़ेंगे। दोनों सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सूची के अनुसार, रंजन कुमार मुजफ्फरपुर से और सुभाष सिंह गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अब तक कुल 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः तारापुर और लखीसराय सीटों से मैदान में उतारा गया है। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
बुधवार, 15 अक्टूबर 2025
Home
दरभंगा
बिहार
बिहार चुनाव
पटना : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
पटना : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
Tags
# दरभंगा
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
दरभंगा,
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें